Breaking
Sat. Apr 25th, 2026

चाईबासा के वर्मा टेंट हाउस के संचालक संजय वर्मा का निधन, शहर में शोक की लहर

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम टेंट डेकोरेटर संगठन के वरिष्ठ सदस्य सह चाईबासा स्थित वर्मा टेंट हाउस के मुख्य संचालक संजय वर्मा (उम्र लगभग 55 वर्ष) का बुधवार देर रात निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 1:30 बजे अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण उनका देहांत हो गया।

संजय वर्मा के निधन की खबर फैलते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके परिवार के साथ-साथ पश्चिम सिंहभूम टेंट डेकोरेटर संगठन के सदस्यों में भी गहरा दुख देखा गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वे काफी मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे, जो हर किसी के साथ सहज व्यवहार रखते थे।

बताया जाता है कि संजय वर्मा पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से टेंट व्यवसाय से जुड़े हुए थे और इस क्षेत्र में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वर्मा टेंट हाउस के माध्यम से उन्होंने न केवल अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया, बल्कि कई लोगों को रोजगार भी प्रदान किया।

उनके निधन से टेंट डेकोरेटर संगठन को एक बड़ा झटका लगा है। संगठन के सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संजय वर्मा का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। वे संगठन के सक्रिय और सम्मानित सदस्य थे।

संभवतः आज गुरुवार को उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसमें शहर के कई गणमान्य लोग और संगठन के सदस्य शामिल होंगे। उनके निधन से चाईबासा शहर ने एक सरल, मिलनसार और कर्मठ व्यक्तित्व को खो दिया है।

Related Post