Breaking
Fri. Jul 31st, 2026

चाईबासा में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई जांच

चाईबासा: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के तहत पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने मंगलवार को चाईबासा सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

साथ ही कमरों की सीलिंग की स्थिति की जांच की गई और सीसीटीवी कैमरों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान आगामी SIR को लेकर BLA-2 से संबंधित बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधियों ने SIR से पहले बूथवार BLA-2 उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, कांग्रेस के त्रिशानु राय, झामुमो के इकबाल अहमद, भाजपा के रंजन प्रसाद, बसपा के जेम्स हेम्ब्रम और राजद के मो. अलताब उपस्थित रहे।

Related Post