Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

बस-बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-32 जाम

बोकारो:- बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल मोड़ के पास रविवार को बस और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार, पुरुलिया की ओर जा रही ‘शंकर पार्वती’ नामक बस की सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर सवार सकलदेव और चीकू इस दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। दोनों का इलाज चास स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने इलाज में होने वाले खर्च की क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर एनएच-32 को पूरी तरह जाम कर दिया और सड़क पर ही धरना पर बैठ गए। इससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पिंडराजोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा जाम हटाने और स्थिति को सामान्य करने की कोशिश जारी है।

Related Post