Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

उलीडीह में चापड़ से हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, सभी भेजे गए जेल

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र के मून सिटी साईं मंदिर के पास चापड़ से हमला करने की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने श्रीतिज सिंह पर चापड़ से हमला किया था, जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर उलीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में उलीडीह शर्मा लाइन निवासी राहुल शर्मा, बालीगुमा बगान एरिया निवासी शुभम सिंह, उलीडीह त्रिवेणी किशोरी कॉम्प्लेक्स निवासी अनीस मिश्रा उर्फ अनीस सिंह, उलीडीह आशा पैलेस निवासी वरुण पाल और ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी अनीस सिंह शामिल हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।

इस संबंध में उलीडीह थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि “कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

Related Post