Breaking
Tue. Apr 14th, 2026

मसकल फाउंडेशन व यूथ क्लब ने मनाई अंबेडकर जयंती

चाईबासा: सदर प्रखंड के कमारहातु में मसकल फाउंडेशन और यूथ क्लब की ओर से भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में मसकल फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरजा देवगम के साथ लाइब्रेरी के संरक्षकगण और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मतकमहातु पंचायत की मुखिया जुलियाना देवगम, पूर्व सीआईएसएफ इंस्पेक्टर सोनाराम देवगम, अधिवक्ता सोमय देवगम, पूर्व सैनिक कैप्टेन भीम सिंह देवगम, पंसस दीनबंधु देवगम, शिक्षक कृष्णा देवगम, मसकल यूथ क्लब के अमन देवगम, राम देवगम, सुमन देवगम और साऊ देवगम समेत अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे।

इस मौके पर जुलियाना देवगम, सोनाराम देवगम, सोमय देवगम और कृष्णा देवगम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंबेडकर ने देश को संविधान देकर सभी नागरिकों को उनके अधिकारों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके विचारों “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए।

वक्ताओं ने युवाओं से अपने अधिकारों की जानकारी रखने और संविधान के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Related Post