Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

गोलमुरी में विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार, 49 लाख से अधिक की विभिन्न योजनाओं का सांसद विद्युत महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने रविवार को नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इन योजनाओं पर कुल 49 लाख 6 हजार रुपये की लागत आएगी। शिलान्यास के तहत गोलमुरी के नेपाली सेवा समिति परिसर स्थित सांस्कृतिक भवन के ऊपरी तल्ले में बच्चों के लिए पुस्तकालय भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही, ओल्ड केबल टाउन में दो बोरिंग एवं इस्कॉन मंदिर के पीछे एक डीप बोरिंग अधिष्ठापित किया जाएगा। विकास कॉलोनी, गोलमुरी में हाई मास्ट लाइट, न्यू केबल टाउन में तीन बोरिंग एवं केबुल हरिजन बस्ती में दो बोरिंग अधिष्ठापित किए जाएंगे। साथ ही सरना स्थल, दुईलाडुंगरी, गोलमुरी में हाई मास्ट लाइट एवं बोरिंग की स्थापना, न्यू लाइन, पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा।

इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और आम नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इन योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी विकास कार्यों की रफ्तार इसी तरह जारी रहेगी।

शिलान्यास समारोह में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, खेमलाल चौधरी, अशोक कुमार सामंत, अनिल ठाकुर, बिपिन झा, मंजीत सिंह, दशमी पूर्ति, सतीश शर्मा, अमिश अग्रवाल, प्रोबिर चटर्जी, समरेश शुक्ला, बी श्रीनिवास राव, सीनू राव, राकेश गिरी, हरेराम यादव, सोनू चौधरी, अनिल सिंह, नवजोत सिंह सोहल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सन्नी सिंह चौहान, नौशाद खान, जसवंत सिंह, संदीप आईच, सुरा बिरुली व अन्य मौजूद रहे।

Related Post