Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

पिंड्राजोड़ा अपहरण-हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, 28 पुलिसकर्मी निलंबित

एसआईटी ने एक दिन में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, लापरवाही और मिलीभगत के आरोप। बोकारो:- बोकारो जिले के पिंड्राजोड़ा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय पुष्पा महतो के अपहरण और हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नई गठित एसआईटी टीम ने महज एक दिन के भीतर मामले का उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी दिनेश महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर मृतका का कंकाल, कपड़े तथा हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। जांच के दौरान स्थानीय पुलिस की गंभीर लापरवाही और आरोपी को बचाने की कोशिश सामने आई है। आरोप यह भी है कि मामले में पैसे के लेन-देन और पार्टी तक की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए थाना प्रभारी समेत कुल 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि मामले में दोषी किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे की जांच जारी है।

Related Post