गोइलकेरा: आम लोगों की समस्याओं के समाधान और सीधे संवाद के उद्देश्य से गोइलकेरा प्रखंड कार्यालय स्थित कक्ष में शुक्रवार को ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक जगत माझी ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों ने व्यक्तिगत रूप से अपनी समस्याएं और मांगें विधायक के सामने रखीं। इनमें सड़क, बिजली, पेयजल और विभिन्न विकास योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
विधायक जगत माझी ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े।
उन्होंने कहा कि ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम इसी उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, ताकि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके और समस्याओं का त्वरित समाधान हो।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं को सामने रखा।

