Breaking
Fri. Apr 10th, 2026

कुदाहातु गांव में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने नई बोरिंग व टंकी लगाने की मांग उठाई

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी प्रखंड अंतर्गत कुदाहातु पंचायत के कुदाहातु गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव में जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए तीनों बोरिंग पूरी तरह खराब हो चुके हैं। इसके साथ ही पाइपलाइन और सिंटेक्स टंकी भी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव के करीब 150 परिवार, जिनकी कुल जनसंख्या लगभग 500 है, इन जलस्रोतों पर निर्भर हैं। वर्तमान स्थिति में लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

इस समस्या को लेकर 10 अप्रैल 2026 को कुदाहातु गांव में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सरजोम बालमुचू ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि खराब हो चुके तीनों बोरिंग के स्थान पर नई बोरिंग कराई जाए, पाइपलाइन की मरम्मत या नई स्थापना की जाए और 5000 लीटर क्षमता की नई सिंटेक्स टंकी लगाई जाए।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल जीवन मिशन के तहत इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि गांव में नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

इस संबंध में ग्रामीणों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकरq आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

बैठक में सरजोम बालमुचू, वाईसागू बालमुचू, सिपाही मुंडा, मैंने गोप, शंभू गोप, सुशांत गोप सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Post