सेन्हा-लोहरदगा: कंडरा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक घायल इलाज के दौरान हुई मौत। घटना लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा में केरा झरिया नदी के समीप मालवाहक टेलर के चपेट में मोटरसाइकिल आने से हुई घटना। मृतक की पहचान पश्चिम बंगला जिला हुगली थाना मंगरा पुलाव क्षेत्र के राजश्री पुर निवासी निमय उराँव के 38 वर्षीय पुत्र अमित उराँव के रूप में किया गया। बताया जाता है कि घटना के पांच दिन पूर्व अमित उराँव अपना ससुराल गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया आया हुआ था। बताया जाता है कि वर्ष 2011 में आदिवासी रीतिरिवाज से गम्हरिया निवासी रामप्रसाद उराँव के पुत्री सुनम उराँव के साथ संपन्न हुआ था। दोनों परिवार के बीच अच्छा समन्वय बना हुआ था। कल दिनांक 8 अप्रैल 2026 को संध्या करीब 4 बजे अमित उराँव अपने मोटरसाइकिल जे एच 01 जी ई 3055 पर सवार हो लोहरदगा की ओर जा रहा था। इसी दरमियान केरा झरिया नदी के समीप विपरीत दिशा से आ रही मालवाहक टेलर एन एल 01 एन 7754 के चालक अपनी टेलर को तेजी तथा लापरवाही से चलाते आ रहा था। और मोटरसाइकिल चालक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मोटरसाइकिल चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के पश्चात स्थानीय व राहगीरों से मदद लेते हुए सेन्हा पुलिस घायल अवस्था में सदर अस्पताल भेज क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल एवं टेलर को कब्जे में लेकर अग्रतर कारवाई में पुलिस जुट गई। जबकि घायल अमित उराँव का सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संदर्भ में ए एस आई श्रीकांत दास ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना में घायल अमित उराँव की मृत्यु होने की पुष्टि चिकित्सक ने किया। साथ ही बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को शव सौप दिया गया।

