Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

सिंहपोखरिया–जैंतगढ़ सड़क निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

चाईबासा: पथ प्रमंडल चाईबासा के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित सिंहपोखरिया–जैंतगढ़ सड़क मार्ग (भाया सेरेंगसिया, जगन्नाथपुर) के निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह गुरुवार को संपन्न हुआ। इस परियोजना का शिलान्यास झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा मांझी और जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों में जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरु, झारखंड मुक्ति मोर्चा हाटगम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष जोंडिया सिंकु, बलवंत गोप, सोमनाथ सिंकु, क्रांति तिरिया, मकरध्वज सरदार, रंजन गोप, मुजाहिद, इकबाल, आविद हुसैन, दिनेश प्रधान, मथुरा लागूरी, रंजीत गगराई, आफताब आलम, रोशन पान, बबलू गोप, संतोष नाग मुंडा, लोकनाथ पान, मंगल सिंह लागूरी, सागर लागूरी, शैलेश जेराई सहित अन्य गणमान्य लोग और ग्रामीण शामिल थे।

इस दौरान सड़क निर्माण कार्य को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया गया और समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने पर जोर दिया गया।

Related Post