Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

रामनवमी विवाद बना जानलेवा: सन्नी पुष्टि की मौत के बाद परिजनों का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन

जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में रामनवमी के दौरान हुए विवाद में घायल सन्नी पुष्टि की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को परिजन टाटा मेन अस्पताल से शव लेकर सीधे उपायुक्त कार्यालय पहुंच गए और वहां जमकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने मृतक के लिए 50 लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आनंद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों द्वारा मुआवजा और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था।

ज्ञात हो कि 31 मार्च को दो गुटों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में सन्नी गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Related Post