Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

पोटका के हल्दी पोखर मंडल पाड़ा में गुरुवार भग्य कलश यात्रा के साथ, 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ।

जमशेदपुर /पोटका

पोटका के हल्दी पोखर मंडल पाड़ा में गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को तीन दिवसीय ,24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। हरिनाम संकीर्तन का पहले महिलाओं द्वारा एक भव्य कलस यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा हरि मंदिर से लेकर कीर्तन मंडली के साथ हलुदपूखुर के कमल तालाब तक गई.वहाँ से घट में जल लेकर राधे राधे की नारा लगाते हुए पुरे हलुदपूखुर गांव परिक्रमा करते हुए हरि मंदिर में लाया गया जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जीसके पश्चात पूजा अर्चना कर अखंण्ड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। हरि नाम संकीर्तन को सफल बनाने में कुछ पश्चिम बंगाल और कई स्थानीय कीर्तन मण्डलियों ने भाग लिया.।इस अबसर पर जिला परिषद सदस्य सुरज मण्डल ने कहा,,,, हरिनाम करने से शरीर और मन दोनों पवित्र होता है इसलिए सभी को हरिनाम करना चाहिए. हलुदपुकुर में हरिनाम संकीर्तन बहुत दिनों से चल रहा है. यह सार्वजनिक हरिनाम संकीर्तन है. साहित्यकार सह समाज सेवी सुनील कुमार दे ने कहा,,, हरिनाम संकीर्तन में हर वर्ग, हर जाति और हर उम्र के लोग आते है. इसमें कोई जाति विचार नहीं है. हरिनाम संकीर्तन आपसी भाईचारा और प्रेम को जागृत करता है. हरिनाम संकीर्तन हमारे झारखण्ड राज्य का एक महान प्राचीन धार्मिक संस्कृति और परंपरा है जो आज भी गांव गांव में जीवित है. इस अबसर पर हलुद पूखुर हरिनाम समिति के सदस्य गण, माताएँ, बहने और भक्तगण काफ़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Post