Breaking
Thu. Jul 23rd, 2026

जेएलकेएम प्रखण्ड उपाध्यक्ष राम चरण महतो के भाई तलाब में डुबने से हुई मौत

बोकारो :- चास प्रखण्ड के बाधाडीह निवासी 35 वर्षिय लाल चन्द्र महतो की मौत रविवार की दिन 12: 00 बजे दलु गोड़िया (तलाब), बाधाडीह में नहाने के दौरान डूबने से हो गई। लाल चन्द्र महतो प्रतिदिन की तरह दलु गोड़िया (तलाब) में नहाने गया था। इसी दौरान वह तालाब में डूब गया।खबर पाकर आसपास के लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकालकर बेहतर इलाज के लिए। हील केन्डी अस्पताल तालगड़ीया मोड़, चास में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर चास मुफ्फसिल पुलिस पहुंची व शव का पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दी। मृतक की पत्नी भी तीन साल पहले ही मृत्यु हो गई थी। उनके पांच वर्षिय पुत्र क्रिस कुमार महतो एंव दो अंजली कुमारी, वर्षा कुमारी पुत्री है। पहली पत्नी के मृत्युपरांत लाल चन्द्र महतो ने रेणुका देवी से दूसरी शादी किए जिससे एक दुधमुंही दो महिने की पुत्री पिहू कुमारी है। इस दु:खद खबर से किसान नेता जगन्नाथ रजवार, जेएलकेएम नेता राजु महतो, राकेश कुमार महतो, चन्दन कुमार गोस्वामी, झारु रजवार, सुजित कुमार महतो, भागीरथ गोराईं, अनु प्रसाद, दुर्गा चरण महतो, आनन्द गोराई ने गहरी संवेदना प्रकट किया।

Related Post