Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

साकची में दिनदहाड़े चल रहा मटका लॉटरी का खेल, युवाओं सहित बुजुर्गों की मेहनत की कमाई दांव पर

मुर्गा लाइन क्षेत्र में अवैध गतिविधि पर उठे सवाल, नशेड़ियों का भी लग रहा जमावड़ा

जमशेदपुर: शहर के प्रमुख व्यावसायिक इलाके साकची में कई समय से मटका लॉटरी का खेल खुलेआम संचालित हो रहा है। जानकारी के अनुसार, मुर्गा लाइन स्थित शराब दुकान के पास की गली में दिनदहाड़े इस गतिविधि को अंजाम दिया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी मेहनत की कमाई दांव पर लगा रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस अवैध कारोबार के संचालन में कमल पासवान नामक व्यक्ति की भूमिका सामने आ रही है। हैरानी की बात यह है कि यह स्थान साकची थाना से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

क्षेत्र में न सिर्फ मटका लॉटरी का खेल चल रहा है, बल्कि आसपास रोजाना नशेड़ियों का जमावड़ा भी लगा रहता है। नशे की हालत में लोग वहीं लॉटरी खेलते नजर आते हैं।

साकची बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों का खुलेआम संचालन कई सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Related Post