*रांची :* राजधानी रांची में 21 मार्च को ईद-उल-फितर और सरहुल पर्व एक ही दिन मनाए जाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। दोनों पर्वों के दौरान भारी भीड़ और जुलूस को देखते हुए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के निर्देश पर लागू की जाएगी।
*ईद पर्व के लिए ट्रैफिक व्यवस्था*
ईद के दिन सुबह 6 बजे से नमाज समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
हरमू बाईपास रोड (किशोरगंज चौक से रातू रोड चौराहा) पूरी तरह बंद रहेगा। छोटी गाड़ियां किशोरगंज चौक से रांची लेक रोड होते हुए अपर बाजार की ओर जाएंगी।
अंबेडकर चौक से राजेंद्र चौक तक का मार्ग बंद रहेगा, वाहनों को युवराज होटल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
मेन रोड (रतन पीपी से गुप्ता भंडार तक) सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा।
डोरण्डा, सुजाता चौक, प्लाजा चौक, पुस्तक पथ और हिल व्यू मार्ग पर भी अस्थायी रोक रहेगी।
*पार्किंग व्यवस्था:*
महात्मा गांधी मार्ग पर सैनिक मार्केट, काली मंदिर चौक, टैक्सी स्टैंड और फिरायालाल चौक के पास पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
हरमू बाईपास स्थित ईदगाह के पास गोशाला क्षेत्र में भी पार्किंग उपलब्ध रहेगी।
अन्य स्थानों पर पुलिसकर्मी जरूरत के अनुसार पार्किंग की व्यवस्था कराएंगे।
*सरहुल पर्व के लिए ट्रैफिक व्यवस्था*
सरहुल जुलूस को देखते हुए 21 मार्च को सुबह 6 बजे से रात 12:30 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
एसएसपी आवास चौक, कचहरी चौक, शहीद चौक
*सर्कुलर रोड से जेल चौक*
जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक और रेडियम चौक
अपर बाजार, चडरी तालाब, थड़पखना, पुरुलिया रोड सहित कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा
*सरहुल जुलूस के मुख्य मार्ग*
सरहुल शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी, जिनमें—
कांके रोड, रातू रोड, बोड़ेया रोड, रेडियम चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड, सुजाता चौक, मुंडा चौक, सिरमटोली सरना स्थल, नामकुम, खूंटी रोड, बिरसा चौक, डोरण्डा, अरगोड़ा और हरमू शामिल हैं।
*पुलिस की अपील*
ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय से पहले घर से निकलें, निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि दोनों पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सकें।

