Breaking
Sat. Feb 28th, 2026

एक वार्ड में तीन पार्षदों का क्षेत्र=अनिल मोदी। अनिल मोदी ने विजय के प्रति जताया आभार।

जुगसलाई। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एवं सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने जुगसलाई नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 18 से वार्ड पार्षद के रूप में विजय दर्ज करने पर सभी वार्डवासियों, समर्थकों, शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया है।

श्री मोदी ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि वार्ड नंबर 18 के प्रत्येक नागरिक के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की जीत है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जिस प्रकार वार्ड के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं सभी वर्गों ने एकजुट होकर समर्थन दिया, वह उनके लिए अत्यंत भावुक एवं प्रेरणादायक है।

उन्होंने अपनी भावी योजनाओं पर चर्चा करते हुए बताया कि जुगसलाई के समग्र विकास के लिए सभी वार्डो का सीमांकन सबसे पहले जरूरी है क्योंकि एक-एक वार्ड में तीन-तीन पार्षदों का क्षेत्र पड़ता है ऐसे में विकास के काम करने में मुश्किलें आ सकती है। इसलिए वार्डो का सीमांकन उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा बदलते दौर में जुगसलाई को भी विकसित शहर की श्रेणी में लाने के लिए आवश्यक है कि ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाए। देश के विकसित शहरों के नगर निकायों के कार्यों का अध्ययन करके इसके लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार करना जरूरी है। इसके अलावा जुगसलाई से रोज उठाने वाले कचरे का निस्तारण भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे वार्ड की जनता की अपेक्षाओं पर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा वार्ड की जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे और जनसेवा को ही अपना सर्वोच्च कर्तव्य मानते हुए कार्य करेंगे।

Related Post