Breaking
Sat. Aug 15th, 2026

नगर निगम के विजय जुलूस में पलामू सांसद विष्णुदयाल राम बेहोश, अस्पताल में भर्ती

पलामू। मेदिनीनगर नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर अरुणा शंकर के विजय जुलूस के दौरान पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम (वी.डी. राम) अचानक बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि गर्मी और थकान के कारण उनकी हालत खराब हुई थी।अभी उनकी स्थिति सामान्य है। भाजपा के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि सांसद पहले से ही बीमार थे, फिर भी वे जुलूस में शरीक हुए। शहर भ्रमण के लिए खुली जीप पर सवार होने के क्रम में उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे गिर पड़े।जुलूस में उपस्थित उनकी बेटी स्मिता आनंद, भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी तथा आनंद शंकर सहित कई नेताओं ने उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच कर आराम की सलाह दी और थोड़ी देर बाद उन्हें छुट्टी दे दी।विष्णुदयाल राम 2014 में झारखंड पुलिस के डीजीपी पद से रिटायर हुए थे। उसके बाद उन्होंने भाजपा जॉइन की। 2014, 2019 तथा 2024 के लोकसभा चुनावों में वे पलामू से भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए।

Related Post