Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

होली एवं ईद पर्व के मद्देनजर पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोपो की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित

जमशेदपुर /पोटका

पूर्वी सिंहभूम पोटका थाना परिसर में शुक्रवार 27- 2- 2026 को होली एवं ईद पर्व को लेकर थाना प्रभारी सन्नी टोपों के अध्यक्षता में एक शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक का शुभारंभ थाना प्रभारी द्वारा होली और ईद पर्व मनाने हेतु उपस्थित सदस्यों से सुझाव मांगकर किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि होली और ईद पर्व शांति और सोल्लास से मनाया जाएगा। पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो के द्वारा उपस्थित सदस्यों से कहा कि क्षेत्र में नशाखोरी, बच्चा चोरी का अफवाह और नाबालिगों द्वारा घर से भागकर गलत निर्णय लेने हेतु सभी पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 2 मार्च से शुरू होगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने जुआ खेल पर रोक लगाने की मांग उठाया। जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील किया। बैठक में मुखिया पानो सरदार, मुखिया सुखलाल सरदार, मुखिया इरादेवी सिंह,ग्राम प्रधान मृगेंद्र भकत,श्यामचरण सरदार व सुबल चंद्र भकत,अरुण मंडल, सतीश सरदार,जयदेव मंडल,चयन मंडल,शंकर मुंडा,मेघाराम हांसदा,फटीक गोप,करमू सरदार, दुर्गापद धीर, एएसआई करमू राम, कृष्णा रजक व सीताराम पाहन सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Post