Breaking
Wed. Sep 16th, 2026

मागे पर्व पर ‘चिरगेल सनंग’ पुस्तक का विमोचन, साहित्य समाज की सांस्कृतिक धरोहर: तिलक बारी

चाईबासा: तांतनगर प्रखंड अंतर्गत दारा गांव निवासी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के असिस्टेंट प्रोफेसर दिलदार पुरती द्वारा वारङ चिति लिपि में रचित पुस्तक “चिरगेल सनंग” का विमोचन मागे पर्व के अवसर पर किया गया।

पुस्तक का विमोचन जिले के प्रख्यात हो भाषा उपन्यासकार तिलक बारी, सदर प्रखंड के मतकमहातु पंचायत की मुखिया जुलियाना देवगम, हो राइटर्स एसोसिएशन पश्चिमी सिंहभूम के कृष्णा देवगम, संगठन सचिव सिकंदर बुड़ीउली तथा झारखंड सरकार द्वारा प्रकाशित बहुभाषी शिक्षा पर आधारित पुस्तक ‘पलाश’ के चित्रकार मंगल सिंह मुंडा के कर कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपन्यासकार तिलक बारी ने कहा कि साहित्य और लिपि किसी भी सभ्य समाज की सांस्कृतिक धरोहर होती है। उन्होंने कहा कि दिलदार पुरती ने अपनी पुस्तक में सामाजिक जीवन की सच्चाइयों को अभिव्यक्त कर समाज को आईना दिखाने का कार्य किया है।

कार्यक्रम में लेखक दिलदार पुरती के माता-पिता, भाई-बहन एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित

Related Post