Breaking
Wed. Feb 18th, 2026

मालगाड़ी की चपेट में आए हाथी शावक की मौत, झुंड ने ट्रैक जाम किया

लातेहार। जिले के निंद्रा और महुआ मिलान रेलवे स्टेशन के बीच कुत्रीटोला के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल हाथी शावक की मौत हो गई। घटना के बाद हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पर जमा हो गया, जिससे बरकाकाना-बरवाडीह सेक्शन पर रेल परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया।सोमवार रात हाथियों का झुंड जंगल के पास रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था, तभी एक मालगाड़ी आ गई और शावक गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे और वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर झुंड को हटाने की कोशिश की, लेकिन उग्र हाथियों को नियंत्रित करना मुश्किल रहा। काफी प्रयास के बाद रात एक बजे अपलाइन और मंगलवार सुबह छह बजे डाउनलाइन पर ट्रेनें चलाई गईं।हाथी शावक की मौत से ग्रामीण बेहद दुखी हुए। उन्होंने मृत शावक को पारंपरिक रूप से कफन ओढ़ाया और विधिवत पूजन किया।

Related Post