Breaking
Thu. Jul 23rd, 2026

विकास कुमार बने गरीबों के मसीहा,गंभीर मरीज के इलाज के लिएबढ़ाया मदद का हाथ

मालूम हो की कपाली (मानगो)निवासी राजा खान का पिछले दिनों कदमा थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में बाया पैर की हड्डी दो-तीन हिस्सों में टूट गई थी परिवार के आर्थिक तंगी के कारण इलाज में काफी परेशानी हो रही थी, एक बार फिर समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सेवा भाव के लिए चर्चा में हैं। हाल ही में एक अत्यंत गरीब परिवार के सदस्य की गंभीर बीमारी की सूचना मिलने पर विकास कुमार ने ‘फरिश्ते’ की तरह आगे आकर न केवल मरीज के उचित इलाज की व्यवस्था कराई, बल्कि अपनी ओर से हर संभव आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

क्या है पूरा मामला:

मरीज राजा खान पिछले कई दिनों से दुर्घटना में पैर टूट जाने से जूझ रहा था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार बेहतर इलाज करा पाने में असमर्थ था। जैसे ही इसकी जानकारी विकास कुमार को मिली, वे तुरंत अस्पताल पहुँचे और डॉक्टरों से बात कर इलाज की प्रक्रिया शुरू करवाई।

विकास कुमार का वक्तव्य:

इस अवसर पर विकास कुमार ने कहा, “जनसेवा ही मेरा मुख्य लक्ष्य है। हम हर संभव जरूरतमंद के साथ खड़े हैं। किसी भी गरीब का इलाज पैसे के अभाव में नहीं रुकना चाहिए।”

पीड़ित परिवार ने विकास कुमार के इस नेक कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्हें ‘गरीबों का मसीहा’ बताया है। इस मौके पर कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related Post