Breaking
Sun. Feb 8th, 2026

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सरायकेला में गणतंत्र दिवस समारोह, सांसद जोबा माझी ने किया झंडोत्तोलन

सरायकेला: सरायकेला के पारलपोसी स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में झंडोत्तोलन किया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने सराहा। बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

अपने संबोधन में सांसद जोबा माझी ने कहा कि आज हम गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। यह दिन देश के इतिहास में महत्वपूर्ण है, जब भारत एक गणराज्य बना।

उन्होंने कहा कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से हमें आजादी मिली और संविधान निर्माताओं ने हमें एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था दी। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें इसके मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए। साथ ही देश के विकास, सामाजिक न्याय और आर्थिक समृद्धि के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में समाजसेवी कालीपद सोरेन, झामुमो नेता जॉनी हाजरा, शिक्षक ज्ञानेंद्र कुमार, अनिल कुमार, देवेंद्र प्रसाद वर्मा, सिद्धांत प्रताप सिंह, नीलम कुमारी, अर्चना यादव, रतना माला सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

समारोह शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Post