Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

विषपान से महिला की मौत, सौतेली बहू पर जहर देने का आरोप

कोडरमा ।। चंदवारा थाना अंतर्गत करोंजिया गांव में सास और सौतेली बहू के बीच हुए आपसी के बाद सास की विषपान से मौत हो गयी। विषपान की सूचना पाकर स्थानीय लोगों की मदद से महिला इलाज के लिए झुमरीतिलैया के एक निजी की क्लीनिक में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान स्वीटी देवी (उम्र 37 वर्ष, पति बद्री यादव) के रूप में की गई है। मृतका के परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर उसके सौतेले पुत्र और बहू पर खाने में जहर देकर जान से मारने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका स्वीटी देवी बद्री यादव की दूसरी पत्नी थी। इससे दस वर्ष पूर्व बद्री यादव की पहली पत्नी की मौत सर्पदंश से हुई थी। जिसमें तीन पुत्री व एक पुत्र है। पहली पत्नी की मौत के बाद बद्री यादव ने पिपराही गांव के स्वीटी देवी के साथ लगभग नौ वर्ष पहले दूसरी शादी रचाई थी। मृतका स्वीटी देवी की भी दूसरी शादी बद्री यादव के साथ हुई थी जिसमें कोई संतान नहीं है। शनिवार की देर शाम हुई घटना के बाद पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि मृतका की मां के आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है।

Related Post