Breaking
Wed. Aug 26th, 2026

जमशेदपुर में पीजीटीआई टाटा ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का शानदार आगाज़

जमशेदपुर। गोलमुरी गोल्फ कोर्स में दो करोड़ रुपये की इनामी राशि वाले प्रतिष्ठित पीजीटीआई टाटा ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का मंगलवार को भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रमन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ा दी।

उद्घाटन के साथ ही टूर्नामेंट के पहले दिन प्रो-एमेच्योर मुकाबलों की शुरुआत हुई, जिसमें 75 एमेच्योर और 25 प्रोफेशनल गोल्फर मैदान में उतरे। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 25 से 28 दिसंबर तक गोलमुरी गोल्फ ग्राउंड और बेल्डीह गोल्फ ग्राउंड में आयोजित की जा रही है। टूर्नामेंट में देश और विदेश से कुल 126 गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें भारत के सभी शीर्ष-10 प्रोफेशनल गोल्फर भी शामिल हैं, जिससे दर्शकों को उच्च स्तरीय और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिता के अंत में विजेता को आकर्षक नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

Related Post