Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

बिजली पोल के गिरने से बेटे की हुई मौत , मां की हालत गंभीर, रेफर

चतरा : चतरा में बिजली पोल के नीचे दब जाने से एक 3 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, मां की हालत गंभीर। घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के टंडवा पंचायत के असनाही गांव की है। बताया जाता है कि एक ठेकेदार के द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान पीपल के पेड़ की टहनी को कटवाया जा रहा था। इसी दौरान कटी टहनी बिजली के तार पर गिरा। इस घटना में बिजली का पोल उखड़कर जमीन पर जा गिरा। ऐसे में उक्त स्थल पर मौजूद मां बेटा उसके नीचे दब गए। जिससे 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत मौके पर ही हो गई जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे शेरघाटी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। परिजन ठेकेदार से मुवावजे की मांग कर रहे हैं। बताते चलें कि पेड़ बिना वन विभाग से NOC लिए कटाया जा रहा था।

Related Post