Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

सशस्त्र क्रांतिकारियों के योगदान पर अंतर-विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

अंतर-विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया क्रांतिकारी इतिहास का उत्कृष्ट ज्ञान

जमशेदपुर। झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति एवं साकची हाई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति के 25वर्ष पूर्ति कार्यक्रम के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “भारत की आज़ादी की लड़ाई में सशस्त्र क्रांतिकारियों के संघर्ष” रखा गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देश के वीर क्रांतिकारियों के साहस, बलिदान और योगदान पर अपनी गहरी समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों के 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कोलकाता के प्रसिद्ध क्विज़ मास्टर देबाशीष सरकार ने किया, जिनकी रोचक प्रश्न शैली ने पूरे सभागार को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिकाश मुखर्जी, अध्यक्ष, झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर देबदास बिस्वास, सचिव, साकची हाई स्कूल तथा संदीप सिन्हा चौधरी, महासचिव, झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों में रामकृष्ण मिशन हाई स्कूल, बिष्टुपुर; टैगोर अकादमी, साकची; रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, सिदगोड़ा; द सरदामोनी गर्ल्स हाई स्कूल, साकची; पीएम श्री पीपुल्स एकेडमी +2 स्कूल, न्यू बाराद्वारी; गुरु नानक हाई स्कूल, साकची; विवेकानंद हाई स्कूल, साकची; डी.बी.एम.एस. गर्ल्स हाई स्कूल, कदमा; ए.डी.एल. सोसाइटी हाई स्कूल, कदमा; बी.एस.एस. प्रणवानंद विद्यामंदिर, सोनारी तथा द साकची हाई स्कूल, साकची शामिल रहे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद प्रतियोगिता का विजेता साकची हाई स्कूल के सनातन नंदी व रौशन जादव, प्रथम उपविजेता रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल सिदगोड़ा के शिवराज सेन व अनुभव झा, द्वितीय उपविजेता विवेकानंद हाई स्कूल साकची के विजय सिंह मुंडा व आशिफ हेंब्रम घोषित किया गया। इस अवसर पर उदय शोम, सुजीत राय, अजय चटर्जी, नेपाल दास, पूरबी घोष, गोविंद मुखर्जी, बनश्री सरकार, सोमा घोष, शिल्पी सिंह, अरूप चौधरी, अरुण दासगुप्ता, मिहिर दास, श्राबणी मित्रा, प्रणव घोष, साकची हाई स्कूल के प्रधानाचार्य, अमिताभ पात्र, शरत सारंगी, रवि शंकर पाल, प्रवीर चक्रवर्ती, राहुल डे, नीता पाठक, पिंकी दास, स्वपना, आशीष घोष, रुमा चक्रवर्ती, श्यामली डे, गौरी गोस्वामी एवं रिंकी हलधर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ किया गया।

Related Post