Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

15ग्राम ब्राउन शुगर बाजार मूल्य लगभग 52हजार के साथ दो तस्कर पकड़ाए

लातेहार का संदीप कुमार और अंजुमन मोहल्ला का अरशद अंसारी उर्फ़ कुंदन ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

लोहरदगा में अवैध कारोबार बर्दास्त नहीं, ब्राउन शुगर देश की बर्बादी का जहर है : सादिक अनवर रिज़वी( एसपी )

पर्व त्यौहार में तथा नव वर्ष में पर्यटन स्थलों, झरना आदि स्थानों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध रहेगा : एसपी

लोहरदगा : लोहरदगा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़ी विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त होने के बाद विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। लोहरदगा थाना पुलिस के सहयोग से गठित इस टीम का नेतृत्व किस्को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वेदान्त शंकर कर रहे थे। टीम ने दुप्पट्टा चौक, लोहरदगा के समीप घेराबंदी कर अपाचे मोटरसाइकिल संख्या JH19F-3187 पर सवार दो व्यक्तियों को रोका और विधिसम्मत तलाशी ली। तलाशी के क्रम में मोटरसाइकिल चालक संदीप कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता स्वर्गीय शिवराम, निवासी करकट, थाना-जिला लातेहार के पास से पारदर्शी प्लास्टिक में रखा करीब 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके अलावा उसके पास से नकद 530 रुपये, रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन (मोबाइल नंबर 6200790926) तथा मादक पदार्थ तौलने में प्रयुक्त एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया गया। वहीं मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे मो. अरशद अंसारी उर्फ कुंदन, उम्र 47 वर्ष, पिता स्वर्गीय मोईन अंसारी, निवासी अंजुमन मुहल्ला, थाना-जिला लोहरदगा की तलाशी में CLLECOR कंपनी का ग्रे रंग का की-पैड मोबाइल फोन (मोबाइल नंबर 7260931348) बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों द्वारा उपयोग में लाई जा रही काले व लाल रंग की अपाचे मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने बरामद सभी सामानों को विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जब्त किया है। जब्त ब्राउन शुगर का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 52 हजार रुपये बताया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क, इसके स्रोत और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में लोहरदगा थाना में कांड संख्या 233/2025, दिनांक 16 दिसंबर 2025 को धारा 17(b), 21(b), 22(b) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। छापामारी अभियान में किस्को एसडीपीओ वेदान्त शंकर, लोहरदगा थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर सहित पुलिस अवर निरीक्षक वारीश हुसैन, पप्पु कुमार, रमेश कुमार सिंह, संजय कुमार, सहायक अवर निरीक्षक चंद्रदीप मेहता, अमरनाथ पांडेय, आरक्षी विजय राणा एवं महिला आरक्षी मान्ती कुजुर शामिल थे। इस अवसर पर एसपी ने बताया की नव वर्ष और पर्व त्यौहार में झीलों झरना पर्यटन स्थलों में सुरक्षा चाक चौबंद रहेंगे इसलिए पर्यटन में जाने वाले बेधड़क पर्व त्योहार और पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते है, उन्होंने सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में भी कहा की हेलमेट नहीं लगाने से मौत होती है इसलिए ट्रैफ़िक नियम का पालन जरूर करें ड्रंकिंग करके मोटर साइकिल नहीं चलाएं |

Related Post