Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

उड़ीसा रोड से मंगलवार देर रात को, एक अवैध बालू लोड हाईवा को जिला खनन विभाग ने पकड़ा।

पोटका क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन लगातार जारी है, जिसको देखते हुए पोटका क्षेत्र के उड़ीसा रोड से अवैध बालू परिवहन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से जिला खनन विभाग के द्वारा मंगलवार रात को विशेष जांच अभियान चलाकर , बिना चालान अवैध बालू लेकर जा रहे एक हाईवा गाड़ी को पकड़ा गया। जांच के दौरान चालान और संबंधित कागजात नहीं मिलने पर माइनिंग इंस्पेक्टर के कार्रवाई में अवैध बालू लादे हाईवा गाड़ी को जप्त करते हुए कोवाली थाना को सौंपकर ,आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बहीं स्थानीय लोगों का अनुसार प्रत्येक दिन रात के अंधेरे में उड़ीसा से बड़े पैमाने पर अवैध वालु का परिवहन हो रहा है, जिससे झारखंड सरकार को भारी पैमाने पर राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Related Post