Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

बर्मामाइंस पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन युवक दबोचे।

जमशेदपुर। बर्मामाइंस थाना पुलिस ने चोरी की एक हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में टीआरएफ गेट के पास चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान यह सफलता मिली। गिरफ्तार युवकों में एक आरोपी पहले भी जेल जा चुका है।

मामला बर्मामाइंस थाना कांड संख्या 50/25 दिनांक 1 नवंबर 2025, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया है। इस संबंध में आवेदक प्रभात रंजन मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 अक्टूबर को उनकी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (संख्या JH05BW-1057) NTTF कॉलेज के बाहर से चोरी हो गई थी।

पुलिस को जांच के दौरान टीआरएफ गेट के पास उनलप मैदान में बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक दिखे। जब उनसे वाहन के कागजात मांगे गए, तो वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इंजन और चेसिस नंबर की जांच करने पर पुष्टि हुई कि यह वही बाइक थी, जो हाल ही में चोरी हुई थी।

पुलिस ने बाइक जब्तकर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ में अन्य चोरी के मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Related Post