Breaking
Tue. Jul 14th, 2026

छठ महापर्व के दौरान घाटों पर आपात स्थिति से निपटने हेतु जीवन रक्षक-सुरक्षा उपकरणों के साथ रहेगीं पुलिस की प्रतिनियुक्ति

सरायकेला।पुलिस अधीक्षक सराइकेला खरसावाँ के निर्देशानुसार छठ महापर्व के दौरान महत्वपूर्ण छठ घाटों पर जीवन रक्षक-सुरक्षा उपकरणों के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है ।

प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों को घाट पर डूबने से बचाने एवं किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने हेतु लाइफ जैकेट,फ्लोटिंग डिवाइस,चाइल्ड लाइफ जैकेट,रेस्क्यू ट्यूब,नाइलॉन रस्सी,फुट एयर पम्प,फाइबर स्टिक एवं इमरजेंसी एस्केप ब्रीथिंग डिवाइस आदि उपलब्ध कराया गया है । इस हेतु आज दिनांक 26.10.25 को पुलिस केन्द्र में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की गई है ।इन उपकरणों का उपयोग घाट पर प्रतिनियुक्त गोताखोर द्वारा भी किया जा सकेगा ।

Related Post