Breaking
Sun. May 10th, 2026

पुत्र ने पिता की हत्या की, पत्नी के साथ हुआ फरार कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज

कोडरमा। थाना क्षेत्र के बेलगढ़ा में कलयुगी पुत्र ने अपनी पत्नी के साथ मिल कर अपने पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पुत्र अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना बीती रात की है, मामले को लेकर मृतक की पत्नी 65 वर्षीय यशोदा देवी ने कोडरमा थाना में कांड संख्या 174/25 में मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में उसने कहा है कि बीते 14 अक्टूबर शाम करीब 7:30 बजे वह अपने पति 73 वर्षीय बुलाकी यादव के साथ घर मे थी। उसी समय मेरा मंझला पुत्र अशोक यादव और बहू मंजू देवी (पति अशोक यादव) आये और मेरे पति को गाली गलौज करने लगे। मेरे द्वारा मना करने पर मेरे बेटे में मेरे पति को धक्का देते हुए गला दबा दिया और सीने पर मुक्का से वार किया जिससे मेरे पति जमीन पर गिर गए और उनकी जान चली गयी। घटना के बाद मेरा पुत्र और बहू घर बंद कर फरार हो गए। इधर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गयी है।

Related Post