Breaking
Sat. May 9th, 2026

आदित्यपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, नशे की लत से था परेशान

आदित्यपुर :सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर स्थित इंदिरा बस्ती में मंगलवार की रात 29 वर्षीय सन्नी सरदार ने मानसिक तनाव के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार सन्नी नशे की लत से जूझ रहा था और इसी वजह से वह काफी दिनों से मानसिक परेशानियों से गुजर रहा था।

घटना के बाद परिजनों ने सन्नी को फंदे से उतारकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सन्नी अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिजनों का कहना है कि नशे की आदत ने ही उसे मानसिक तनाव की ओर धकेला और अंततः उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू पर गौर कर रही है, हालांकि शुरुआती जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है और परिजन सदमे में हैं।

Related Post