Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

लक्ष्य संस्था कि ओर से एकदिवसीय रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, रक्तदान के प्रति लोगों में दिखा जोश

जमशेदपुर: टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा में लक्ष्य संस्था के संस्थापक ओमी सिंह के द्वारा एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय, समाजसेवी मूलचंद साहू, अध्यक्ष जिला परिषद बारी मुर्मू, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, समाजसेवी शंकर रेड्डी, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह, टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा के प्रधान सतवीर सिंह, तथा श्री हनुमान सेवा समिति के संस्थापक दीपक ग्रेवाल, सिख नौजवान सभा के प्रेसिडेंट रंजीता सिंह एवं अर्बन संस्था के संस्थापक जुगुन पांडेय उपस्थित रहे.

संस्था के संस्थापक ओमी सिंह ने बताया कि यह 6वां रक्तदान शिविर है लोगों में रक्तदान को लेकर काफी जोश भी दिख रहा है और आगे भी इसी प्रकार से निरंतर हम यह शिविर आयोजित होता रहेगा.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्य अजय प्रमाणिक, सोनू ठाकुर, सोनू सिंह, नवजोत सिंह, शिबू बारिक, विपिन सिंह, सुजीत, आदित्य, लक्ष्मण बेहरा, मनोज कुमार, राहुल कुमार, कल्लू सिंह, अमित दोसांज, श्याम कुमार नवीन तथा सभी युवाओं ने अपना पूरा सहयोग दिया. शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं तथा स्थानीय लोगों के द्वारा 105 यूनिट रक्तदान संभव हुआ.

Related Post