Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

प्रेम प्रसंग विवाद के बाद युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी,

पुलिस की तत्परता से आत्महत्या की कोशिश नाकाम।

इश्क का भुत मोबाइल टावर पर चढ़ कर बोला

लोहरदगा : लोहरदगा शहरी क्षेत्र के सोबरान टोली में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवती अपने प्रेमी से विवाद के बाद गुस्से में मोबाइल टावर पर चढ़ गई और आत्महत्या करने का प्रयास करने लगी। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर जुट गए और तत्काल इसकी सूचना लोहरदगा पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी को दी गई जिसके बाद पुलिस कप्तान ने लोहरदगा सदर थाना पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, एएसआई अमरनाथ पांडेय, एएसआई, चंद्रदीप मेहता, चालक आरक्षी मुकेश कुमार,चालक आरक्षी सत्य किशोर कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोग लगातार करीब एक घंटे तक युवती को समझाते-बुझाते रहे। आखिरकार मशक्कत रंग लाई और युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस- प्रशासन की तत्परता की सराहना की। मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती की पहचान रांची जिले के पतरातू चंहो निवासी सुरेंद्र महतो की 27 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ज्योति कुमारी का लंबे समय से धर्मेंद्र प्रजापति नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी विवाद से आहत होकर ज्योति कुमारी ने आत्महत्या करने का कदम उठाया और मोबाइल टावर पर चढ़ गई। ज्योति कुमारी को नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे सीधे लोहरदगा सदर थाना लेकर पहुंची, जहां थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने पूरे मामले पर उससे पूछताछ की। पूछताछ में युवती ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में पहले से ही महिला थाना में केस दर्ज है।इसके बाद पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ज्योति कुमारी और उसके प्रेमी धर्मेंद्र प्रजापति दोनों को महिला थाना के को सौंप दिया जहां पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रेम प्रसंग से जुड़े इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि निजी रिश्तों में तनाव किस तरह बड़ी घटनाओं का रूप ले सकता है। यदि मौके पर पुलिस और ग्रामीण तत्परता नहीं दिखाते, तो कोई अनहोनी भी हो सकती थी। फिलहाल महिला थाना की टीम इस मामले की गहन जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ में जुटी हुई है। प्रेम प्रसंग से जुड़े इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि निजी रिश्तों में तनाव किस तरह बड़ी घटनाओं का रूप ले सकता है। यदि मौके पर पुलिस और ग्रामीण तत्परता नहीं दिखाते, तो कोई अनहोनी भी हो सकती थी। फिलहाल महिला थाना की टीम इस मामले की गहन जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ में जुटी हुई है

Related Post