सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष (वित्त एवं कराधान) स्व. दिनेश चौधरी की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर चौथी बार चैम्बर भवन में बुधवार, दिनांक 13 अगस्त, 2025 को पूर्वाह्न 10.00 बजे से संध्या 4.00 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन चैम्बर भवन में किया जायेगा। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।
अध्यक्ष श्री विजय आनंद मूनका ने कहा कि स्व. दिनेश चौधरी की पुण्यतिथि पर चैम्बर के द्वारा प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया जाता रहा है। इस वर्ष भी उनकी स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर चौथी बार रक्तदान शिविर का आयोजन सिंहभूम चैम्बर के द्वारा किया जा रहा है।
अध्यक्ष ने बताया कि दिनांक 4 अगस्त, 2021 को कोरोना काल के दौरान सिंहभूम चैम्बर के उपाध्यक्ष, वित्त एवं कराधान के पद पर रहते हुये उनका निधन हुआ था। संभवतः वे चैम्बर के पहले पदाधिकारी हैं जिनका पद पर रहते हुये निधन हुआ था। इसलिये उनकी स्मृति में अगस्त महीने में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है और उनके याद में पोस्ट बजट सेमिनार का भी आयोजन चैम्बर के द्वारा किया जाता है। इस रक्तदान शिविर के माध्यम से चैम्बर में विभिन्न पदों पर रहकर व्यवसायी, उद्यमी के समस्याओं के समाधान और उनकी हित के प्रति किये गये कार्यों को सदस्यों के बीच स्मृति के रूप आयोजित किया जाता है जिससे दूसरे सदस्य उनके कार्यों से प्रेरित होकर चैम्बर के प्रति निष्ठावान बनें और व्यवसायी उद्यमी हित के सतत कार्य करने के लिये तत्पर रहे।
चैम्बर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल एवं सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। रक्तदान करने से शरीर में नये रक्तकणों का संचार होता है और शरीर स्वस्थ बना रहता है इसलिय रक्तदान अवश्य करें। रक्तदान में 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के लोग भाग ले सकते हैं।
चैम्बर के सभी पदाधिकारीगण अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने सदस्यों सहित शहर के व्यवसायी उद्यमियों से अनुरोध किया है कि वे उक्त रक्तदान शिविर में अवश्य आयें और दिवंगत उपाध्यक्ष को ऋद्वांजलि अर्पित करें

