जमशेदपुर को मेज़बानी का मौका मिलना हमारे लिए गौरव का पल- भगवान सिंह
जमशेदपुर: एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप का गुरुवार यानी आज जमशेदपुर के JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य आगाज़ हुआ, जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी. मैच से पहले काफी जोरदार बारिश हुई लेकिन ये बारिश फुटबॉल प्रेमियों का हौसला कम नहीं कर सकी. पहले मैच में ही स्टेडियम हाउसफुल रहा. साथ ही साथ मंगलवार को शहर में फुटबॉल प्रेमियों का बुखार छाया रहा और जमशेदपुर FC के पहले मैच कि टिकट लेने के लिए प्रशंसक JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उमड़ पड़े कुछ ही घंटों में सभी टिकट वितरीत हो गए. क्योंकि डूरंड कप ऑर्गेनाइजिंग कमेटी ने अपने ग्रुप स्टेज मैचों के लिए टिकट नि:शुल्क रखे थे जो कि स्टेडियम के बॉक्स ऑफिस में उपलब्ध थे.
टूर्नामेंट के अनावरण के दौरान पर्यटन एवं खेल मंत्री सुद्विय कुमार सोनू मौजूद थे, साथ ही सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह भी रहे मौजूद.
मौके पर मौजूद सज्जन
पर्यटन एवं खेल मंत्री सुद्विय कुमार सोनू, सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सुखदेव सिंह बिट्टू, जसवंत सिंह जस्सू एवं राजू पांडे

