Breaking
Sat. Oct 24th, 2026

रांची ट्रैफिक पुलिस से मारपीट मामले में 2 गिरफ्तार, कटहल मोड़ पर करवाया गया परेड

रांची :राजधानी रांची के कटहल मोड़ में ट्रैफिक पुलिस और टेम्पो चालकों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हंस कुमार और अखिलेश कुमार नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आज पुलिस द्वारा दोनों को कटहल मोड़ पर परेड भी कराई गई। यह घटना 9 जून की है, जब ट्रैफिक पुलिस ने कटहल मोड़ पर एक टेम्पो को रोका था। इस पर नाराज टेम्पो चालकों ने पुलिसकर्मियों से झड़प शुरू कर दी थी। विवाद इतना बढ़ गया कि एक चालक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान रोहित गंजू के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल जवान का इलाज रिम्स में चल रहा है।

Related Post