Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

रांची में युवकों द्वारा पुलिस पर हमला, वायरल वीडियो में सामने आई पूरी घटना

रांची :शहर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने स्थानीय लोगों और प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। सड़क पर नियमित चेकिंग कर रही पुलिस ने एक युवक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह पूरा मामला एक वीडियो में कैद हो गया और अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक ने अपने हाथ से कड़ा खोलकर पुलिसवाले को मारना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी ने खुद को बचाने के लिए छड़ी से वार किया। इसी दौरान एक और लड़का पुलिसकर्मी के साथ उलझ गया और उससे मारपीट करने लगा। घटना का सबसे डरावना पल तब देखने को मिला जब एक युवक ने जमीन से पत्थर उठाकर एक पुलिसकर्मी के सिर पर पीछे से वार कर दिया। इस वार से पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और छटपटाने लगा। इसके बाद सभी युवक वहां से भाग निकले। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मिली जानकारी के अनुसार, इनमें से एक युवक टेम्पू ड्राइवर बताया जा रहा है। पुलिस ने टेम्पू को भी जब्त कर लिया है। यह घटना स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Post