Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

ट्रैफिक पुलिसकर्मी की बदसलूकी का वीडियो वायरल होते ही एसएसपी ने लिया एक्शन

जमशेदपुर।शहर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा वाहन चालक के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सोमवार को एसएसपी पीयूष पांडेय ने आरोपी ट्रैफिक सिपाही को तत्काल निलंबित कर जांच के आदेश दिये हैं।

रविवार को सिदगोड़ा 28 नंबर के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान टाटा स्टील कर्मी प्रदीप तीयू के साथ ट्रैफिक पुलिसकर्मी कुंदन कुमार सिंह की बदसलूकी का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालक से जबरन चाभी, हेलमेट छिनताई और गाली-गलौज करते देखा गया, जिससे सोशल मीडिया पर पुलिस महकमे की जमकर किरकिरी हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक डीएसपी नीरज ने तत्काल जांच के आदेश दिये और गोलमुरी ट्रैफिक प्रभारी भूषण कुमार को जांच सौंपी। देर शाम रिपोर्ट मिलने पर एसएसपी पीयूष पांडेय ने आरोपी सिपाही कुंदन कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही मौके पर वीडियो बना रहे सिपाही संजय यादव के खिलाफ भी जांच के आदेश दिये गये हैं। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी का अनुशासनहीन आचरण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस को वाहन की चाभी निकालने, हवा निकालने या वाहन चालक के साथ मारपीट करने का अधिकार नहीं है।

Related Post