Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

बेहतर कार्य पर सम्मान, लापरवाही पर कार्रवाई: एसएसपी प्रमात कुमार

धनबाद :जिले के  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमात कुमार ने बुधवार को जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए कई अहम निर्देश जारी किए। बैठक में सभी सहायक पुलिस अधीक्षक (ASI), सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी भी मौजूद थे।

जनता की शिकायतों पर तुरंत हो कार्रवाई

एसएसपी ने निर्देश दिए कि थानों में आने वाले हर फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और तत्काल रिसीविंग देकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शांति और संयम के साथ लोगों से व्यवहार करें और पासपोर्ट व अन्य प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों को लंबित न रखा जाए।

नेटवर्किंग और निगरानी को मजबूत करने के निर्देश

पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी ने थाना क्षेत्रों में नेटवर्क को मजबूत करने और नियमित पेट्रोलिंग पर जोर दिया। उन्होंने थाना स्टाफ को स्टेशन डायरी और रजिस्टर अपडेट रखने के निर्देश दिए। बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप्स और आवासीय परिसरों पर विशेष निगरानी रखने का भी आदेश दिया गया।

वारंट तामिला व कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने का आदेश

माननीय न्यायालय से जारी वारंट और कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश देते हुए एसएसपी ने लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए सख्त और प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

बेहतर कार्य करने वालों को मिलेगा इनाम, लापरवाही पर कार्रवाई तय

एसएसपी ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा जबकि काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Related Post