Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

सीनी-कांड्रा रेलमार्ग पर महिला की सिर और दोनों पैर कटी लाश मिलने से सनसनी

कांड्रा। सरायकेला खरसावां जिला स्थित सीनी-कांड्रा रेलमार्ग पर मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पोल संख्या 396/S-10 के नजदीक रेलवे लाइन पर एक महिला की सिर और दोनों पैर कटी हुई लाश बरामद हुई। शव की हालत देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के प्रभारी ने कांड्रा थाना को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया, कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू, सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद और कांड्रा थाना के एएसआई दीप नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने महिला की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, रेलवे ट्रैक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या, दुर्घटना या हत्या का है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Related Post