Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

आदित्यपुर: मांझी टोला में युवक को गोली मारकर घायल किया, इलाके में फैली सनसनी

आदित्यपुर।सरायकेला-खरसावां जिला में रविवार देर शाम आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मांझी टोला में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल युवक दीपांकर भुईया के पैर में गोली लगी है, जिन्हें गंभीर हालत में टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, दीपांकर को गोली मारने का आरोप सुभाष प्रमाणिक के बेटे पर है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं के चलते लोग डरे हुए हैं।

Related Post