Breaking
Sun. Oct 4th, 2026

राजखरसावां-बड़ाबाम्बो रेलवे मार्ग पर ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

चक्रधरपुर :सरायकेला-खरसावां जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत राजखरसावां-बड़ाबाम्बो रेलवे मार्ग पर एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने दी सूचना

स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार सुबह कुदासिंगी गांव के समीप रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 293/33 और 294/1 के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव पड़े होने की सूचना आमदा ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी रमन विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सरायकेला भेज दिया गया।

पहचान नहीं हो सकी

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो जाने के कारण पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं

Related Post