चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने संस्थापक जमशेदपुर नौसेरवान जी टाटा को बिष्टुपुर पोस्टल पार्क में पहुंचकर अर्पित किया श्रद्धासुमन*
*चैम्बर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर संस्थापक जमशेदपुर नौसेरवान जी टाटा को सदस्यों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि*
संस्थापक दिवस के पूर्व संध्या पर उद्घाटन समारोह में पहुंचे टाटा संस के चेयरमैन श्री एन. चन्द्रशेखरन का सोनारी विमानतल पर टाटा स्टील के सीईओ सह प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेन्द्रन एवं वाईस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी की उपस्थिति में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में महासचिव मानव केडिया एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने उनकी आगवानी कर उन्हें शुभकामनायें दी।
संस्थापक दिवस के अवसर पर सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा चैम्बर भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर बड़ी संख्या में सदस्यों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और कालीमाटी शहर को टाटानगर और जमशेदपुर के नाम से एक नई पहचान दिलाने के लिये उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। उक्त जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।
इस अवसर पर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने सदस्यों को संबोधित करते हुये कहा कि जमशेदजी नौसेरवान जी टाटा एक दूरदर्शी सोच के व्यक्तित्व थे। जिन्होंने इस्पात बनाने वाली कंपनी के रूप में टाटा स्टील की स्थापना भारत की धरती पर कालीमाटी जैसे गुमनाम शहर में एक मजबूत नींव के साथ की। और आज इस कंपनी का भारत ही नहीं पूरे विश्व में एक अलग पहचान बनी है। यह उनकी ही सोच का नतीजा है कि कालीमाटी गांव जमशेदपुर जैसा शहर बना। अपनी दूरदर्शी सोच के अनुरूप ही उन्होंने योजना बनाकर जमशेदपुर जैसा अपने सपनों का शहर बसाया। जहां प्रत्येक नागरिक को सभी तरह की सुविधायें मिल रही है जो अन्यत्र कम ही देखने को मिलती है। इसलिये यहां की जनता भी उन्हें ईश्वर स्वरूप पूजती है। हम सभी व्यवसायिक एवं उद्यमी जगत के लोग और आम जनता हमेशा उनके ऋणी और कृतज्ञ रहेंगे।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करनेवालों में चैम्बर के अन्य पदाधिकारीगण मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, सुमन नागेलिया, किशन संघी, रमेश खंडेलवाल, नवलकिशोर वर्णवाल, गोविन्द अग्रवाल सहित काफी संख्या मंे सदस्यगण उपस्थित थे।
इसके पश्चात् अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में पहुंचकर नौसेरवान जी टाटा को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

