Breaking
Sun. May 17th, 2026

तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मारी, हालत गंभीर

।जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद मरीन ड्राइव पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) भेजा। फिलहाल दोनों महिलाओं का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

कैसे हुआ हादसा?

बताया जाता है कि दोनों महिलाएं स्कूटी से साकची से मानगो की ओर जा रही थीं। इसी दौरान मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

 

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस ने ट्रेलर और स्कूटी को जब्त कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना लापरवाही से हुई या किसी अन्य कारण से।

Related Post