सरायकेला:-खरसावाँ के पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार अवैध विदेशी शराब के व्यापार और नकली शराब बनाने के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत चाण्डिल थाना अंतर्गत जरियाडीह स्थित एक बंद पड़े मकान पर छापेमारी की गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध नकली विदेशी शराब और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामग्रियों की बरामदगी हुई।
इस छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध शराब बना रहे संचालक और उनके तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामद सामग्रियां:
1. नकली विदेशी शराब Black Tiger (375 ML) – 300 बोतल
2. नकली विदेशी शराब Black Horse (750 ML) – 125 बोतल
3. 20 लीटर के प्लास्टिक जार में भरी हुई तैयार नकली शराब – लगभग 400 लीटर
4. Black Horse के रेपर – 70 पीस
5. 750 एमएल की खाली प्लास्टिक बोतलें – 400 पीस
6. 750 एमएल की प्लास्टिक के काले ढक्कन – 200 पीस
7. 200 लीटर के हरे ड्रम – 2 पीस
8. 20 लीटर के प्लास्टिक जार – 5 पीस
9. नल लगे छोटे जार – 2 पीस
10. खाली कार्टन – 150 पीस
गिरफ्तार अभियुक्त:
1. रामनाथ गोप उर्फ कालिया गोप (उम्र 45), ग्राम चिलगु
2. कालीपदो गोप (उम्र 35), ग्राम चिलगु
3. राहुल तंतुबाई (उम्र 24), ग्राम भुईयाडीह
4. कार्तिक कालिन्दी (उम्र 21), ग्राम भुईयाडीह
अपराधिक इतिहास: मुख्य अभियुक्त रामनाथ गोप उर्फ कालिया गोप का आपराधिक इतिहास पहले से ही रहा है, जिसमें चाण्डिल थाना और पटमदा (पूर्वी सिंहभूम) में दर्ज विभिन्न मामले शामिल हैं। इन मामलों में उसे अवैध शराब निर्माण और अन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था।
इस अभियान में चाण्डिल थाना प्रभारी पु०अ०नि० वरुण यादव, पु०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार, पु०अ०नि० पंचम जार्ज बारला, स०अ०नि० मनोज मुर्मू, और अन्य पुलिस कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

