Breaking
Wed. May 20th, 2026

शराब माफिया शिवा मंडल के ठिकानों पर छापा, 1000 लीटर देशी शराब जब्त, आरोपी फरार !

आदित्यपुर:- आदित्यपुर थाना पुलिस ने रविवार रात गुप्त सूचना के आधार पर शराब माफिया शिवा मंडल के घर और उसके सपड़ा स्थित अवैध शराब के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी में पुलिस ने करीब 1000 लीटर देशी शराब जब्त की, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा, पुलिस ने शराब बनाने के कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल होने वाले हजारों किलो जावा को भी नष्ट किया।

शिवा मंडल हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था और फिर से अवैध शराब के धंधे में संलिप्त हो गया था। पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद एसपी के दिशानिर्देशनुसार एक विशेष टीम का गठन कर उसके आवास और अड्डे पर छापा मारा गया।

छापेमारी के दौरान तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। हालांकि, शिवा मंडल अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने उसके घर से एक ट्रैक्टर भी जब्त किया है, जिसे वह अवैध शराब की तस्करी के लिए इस्तेमाल करता था।

पुलिस की यह कार्रवाई लंबे समय से सक्रिय शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है। मामले की जांच जारी है, और पुलिस शिवा मंडल की तलाश में जुटी हुई है।

Related Post