Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और उसकी दो सहेलियों से छेड़खानी….    

रामगढ़: जिले के बरकाकाना थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और उसकी दो सहेलियों (दोनों नाबालिग) के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद चारों युवकों को जेल भेज दिया गया है।घटना की पुष्टि रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने की है।

एसपी अजय कुमार ने बताया कि बरकाकाना थाना क्षेत्र में सीसीएल वर्कशॉप की बाउंड्री के अंदर लोहा चोरी का काम स्थानीय युवकों की मिलीभगत से होता है।इसी दौरान तीन नाबालिग लड़की और एक युवती कबाड़ी और प्लास्टिक चुनने के लिए वहां पहुंची।लड़कियों को देखकर चारों युवकों ने बाउंड्री के अंदर लोहा रहने का प्रलोभन देकर बाउंड्री फांदने के लिए कहा। लड़कियां भी लालच में तैयार हो गईं। बारी-बारी से लड़कियों को बाउंड्री पार कराने की युवकों ने बात कही।

 

जैसे ही एक नाबालिग लड़की बाउंड्री फांदकर अंदर पहुंची, वहां पहले से मौजूद एक युवक ने नाबालिग लड़की को डरा-धमका कर बाउंड्री के किनारे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर बाउंड्री के उस पार उसकी लड़की की दो सहेलियों के साथ बाकी के युवक छेड़छाड़ करने लगे।

एसपी अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम पीड़िता के परिजनों ने बरकाकाना थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। पुलिस की टीम ने रात भर छापेमारी कर घटना में शामिल सभी चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़ित नाबालिग लड़कियों ने आरोपी युवकों की पहचान कर ली है। साथ ही आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।आरोपियों में साजन गोसाई, अमित कुमार साहनी, प्रवीण कुमार और राजा कुमार सिंह शामिल हैं।चारों युवक रामगढ़ जिला के पतरातू थाना (बरकाकाना) क्षेत्र के ग्राम आजाद बस्ती के निवासी हैं।

Related Post