Breaking
Thu. Jul 23rd, 2026

पोटका अंचल अधिकारी ने सुबह बानाकाटा रोड मे अवैध रुप से बालू लोड एक हाईवा को पकड़ा

पूर्वी सिंहभूम पोटका के अंचल अधिकारी निकिता बाला ने सुबह 6 बजे कवाली थाना क्षेत्र के बानाकाटा रोड में औचक छापामारी कर अवैध रूप से बालू लोड एक हाइवा को पकड़ा। हाइवा गाड़ी में किसी तरह का वैध चालान नहीं होने के कारण चालक भागने में सफल रहा। अंचल अधिकारी निकिता वाला के द्वारा अवैध रुप से हाईवा में बालू परिवहन करने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके पूर्व 5 मई 24 को अंचल अधिकारी ने कवाली थाना क्षेत्र के रासुन चोपा मध्य विद्यालय के पास तीन हाइवा गाड़ी को बिना वैध कागजात के अवैध रूप से परिवहन करते तीन गाड़ी को पकड़ा गया था।

Related Post